फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एआरटीओ दफ्तर में काम कर रहे तीन बाहरी लोग पकड़े

Fri, 26 Jul 2024 05:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर में छापे के दौरान मौजूद अपर जिला​धिकारी न्यायिक व एसडीएम सदर।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में बृहस्पतिवार को एडीएम न्यायिक व एसडीए सदर ने छापा मारा। अधिकारियों सरकारी पटल पर तीन बाहरी लोगों को काम करते हुए पकड़ लिया। तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे एडीएम न्यायिक शिव नारायण व एसडीएम सदर नीरज शर्मा पहुंच गए। अपने वाहनों को कार्यालय परिसर में खड़ा किया। यहां से वह पैदल एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यालय के वाहन भवन को अपने कब्जे में ले लिया। भवन के दोनों गेट को बंद करा दिया। इस बीच सरकारी पटल पर काम करते हुए लोगों से जानकारी ली। जिसमें तीन बाहरी लोग उन्हें सरकारी पटल पर काम करते हुए मिले। करीब दो घंटे चली छापामार कार्रवाई में तीनों बाहरी लोगों को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई।

कार्यालय के बाहर से भाग खड़े हुए दलाल

एआरटीओ कार्यालय के बाहर वाहन व ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित तमाम कार्य करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर व दलाल छापामार कार्रवाई की सूचना मिलते ही भाग खड़े हुए। चंद मिनटों में ही एआरटीओ कार्यालय के बाहर बनी अस्थाई दुकानों में ताले लग गए। हालांकि इस कार्रवाई में अधिकारियों ने बाहर बैठे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,



एआरटीओ कार्यालय पर कार्रवाई की गई है। इसमें विभाग के पटलों पर तीन बाहरी लोग काम करते हुए मिले हैं। तीनों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।,,,,,,,,,,,शिव नारायण, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें