फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एसपी से की लापता शिक्षक की तलाश में तेजी लाने की मांग

Fri, 13 Dec 2024 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पहुंचे ​शिक्षक। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सादाबाद के गांव कुरसंडा निवासी एक शिक्षक तीन दिन से लापता हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उनका पता नहीं लगा सकी है। बृहस्पतिवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिक्षक की तलाश में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन





संविलियन विद्यालय ध्यान अनगदा में तैनात सहायक अध्यापक रवि कुमार के लापता होने की रिपोर्ट सादाबाद कोतवाली में दर्ज है। पिता रनवीर सिंह ने तहरीर में कहा है कि रवि नौ दिसंबर को शाम छह बजे घर से सादाबाद जाने की कहकर गए थे। रात के समय वापस न आने पर फोन किया तो बताया कि वह सादाबाद में हैं, लेकिन इसके बाद से उनका फोन बंद हो गया और अभी तक उनका कोई सुराग नहीं है।



बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने एसपी दफ्तर में एएसपी अशोक कुमार से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया। एएसपी ने सादाबाद कोतवाली प्रभारी से वार्ता कर जल्द ही शिक्षक का पता लगाए जाने के निर्देश दिए। एसपी से मिलने वालों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से रविकांत मिश्र, डाॅ. संध्या अग्रवाल, डाॅ. संजय गौतम, प्राथमिक शिक्षक संघ से अरुण शर्मा, प्रभाकर शर्मा, चौधरी गिरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, अश्विनी कुमार, यूटा से डाॅ. प्रदीप पुढीर, हरी सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें