फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उपमुख्यमंत्री से सीएचसी पर एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग

Mon, 27 Feb 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सेदरिया निवासी भाजपा के जिला मंत्री डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम ने शनिवार की शाम लखनऊ में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की। जिले की समस्याओं से उनको अवगत कराते हुए सीएचसी पर एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र देकर कहा कि सहपऊ स्थित सुनहरी लाल आजाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत 52 ग्राम पंचायत एवं 100 से अधिक गांव आते हैं।


इस केंद्र पर आने वाले मरीजों के लिए एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध नहीं है। इस वजह से मरीजों को शहर जाना पड़ता है। जिला मंत्री का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी मांगों को अतिशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें