फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

हिसार में आंदोलनरत किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने से किसान संगठनों का गुस्सा भड़क उठा है। मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने भोजगढ़ी चौराहे पर पंचायत का आयोजन कर हरियाणा सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली और हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई। पंचायत में सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई। पंचायत की अध्यक्षता गजेंद्र सिंह ने की।
किसानों ने कहा कि अगर लाठीचार्ज में लापता किसानों का जल्द पता नहीं लगाया गया तो देश के किसान और मजदूर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। किसानों का आरोप है कि भाजपा सरकार किसानों की मांग न मानकर उनके आंदोलन को कुचलने पर आमादा है।
विज्ञापन

निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज कर और आंसू गैस के गोले छोड़कर हरियाणा पुलिस ने बर्बरता का परिचय दिया है। लाठीचार्ज के दौरान बड़ी संख्या में किसान लापता हैं। किसान अपने हक और अधिकारों को लेकर रहेंगे। चाहे उन्हें गोली का शिकार क्यों न होना पड़े। भाजपा सरकार किसानों का दमन करके पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगें न मानी गईं तो देश का किसान और मजदूर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। संचालन चंद्रशेखर सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में चौ. मलखान सिंह, राकेश उपाध्याय, एवरन सिंह, भोलू, एदल, रहमान, श्यामवीर, अजेंद्र सिंह, आशीष, हेमंत, रवेंद्र सिंह, संतोष, चंद्रप्रकाश, प्यारेलाल, समेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश, राजेश कुमार, राजकुमार, पुष्पेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, विशंभर सिंह, देवेंद्र सिंह, दिगंबर, उमेश चौधरी, सागर सिंह, सत्यदेव पाठक, शकील अहमद, दलवीर सिंह, हरीमोहन, जगवीर सिंह, चरन सिंह, कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें