फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की डीआईजी से की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की डीआईजी से की मांग
विज्ञापन

गांव कोटा में हुई हत्या को लेकर मृतक के भाई ने स्थानीय पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में हुई हत्या के मामले में अभी तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। इसे लेकर मृतक के भाई ने अलीगढ़ जाकर डीआईजी से मुलाकात की और उन्हें प्रार्थना पत्र दिया।
प्रार्थना पत्र में खगेंद्र तोमर पुत्र डोरीलाल तौमर निवासी बंदीपुर हाल निवासी नवलनगर, हाथरस ने कहा है कि उसके भाई राहुल तौमर की 31 अगस्त को मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा के उमेश उपाध्याय ने अपने घर में अपने साथियों पवन सेंगर, रामू सेंगर, मुकेश के साथ मिलकर हत्या कर दी। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्त रोजाना उसे यह धमकी दे रहे हैं कि या तो वह केस वापस ले ले वरना उसकी भी हत्या कर देंगे। खगेंद्र ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह इस सिल सिले में मुरसान कोतवाल, एएसपी, एसपी से कई बार मिल चुका है लेकिन अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसने क्षेत्रीय पुलिस पर अभियुक्तों से मिला होने का आरोप लगाते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें