सेंटर तक दवा पहुंचाने की मांग करतीं एएनएम। संवाद
- फोटो : Samvad
दवा न पहुंचने के कारण टीकाकरण का कार्य न होने पर कार्यवाहक प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. साहब सिंह ने क्षेत्र में कार्य कर रहीं एएनएम के साथ बैठक की। प्रभारी एमओआईसी ने एएनएम को एप खोलकर टीकाकरण कार्य की प्रगति दर्ज करने के निर्देश दिए, लेकिन एएनएम ने स्पष्ट कह दिया कि जब तक उनके सेंटर तक दवा और अन्य सामग्री नहीं पहुंचाई जाएगी, वह टीकाकरण कार्य नहीं करेंगी।
एएनएम का कहना था कि हसायन के अलावा अन्य सभी जगहों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही दवा सीधे सेंटर पर भिजवाई जाती है। दवा लेने जाने के कारण ही एक दिन पहले एक एएनएम की दुघर्टना में मृत्यु हो गई। अगर उनके द्वारा सेंटर के लिए दवा ले जाते वक्त कोई हादसा हो गया तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।
एएनएम का कहना था कि टीकाकरण का कार्य नही किए जाने पर एमओआईसी द्वारा एफआईआर कराए जाने की धमकी दी जा रही है। कार्यवाहक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. साहब सिंह ने बताया कि उन्होंने एएनएम से बातचीत की हे। टीकाकरण का कार्य जल्द शुरू कराने के प्रयाए किए जाएंगे।