फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दाऊजी मेले की तैयारियों पर किया मंथन

Sat, 13 Jun 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
दाऊजी मंदिर का चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के प्रसिद्ध मेला श्रीदाऊजी महाराज को इस वर्ष भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मेले की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आयोजन को बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने पिछले वर्षों में आयोजित मेले की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आवंटित धनराशि और टेंडर प्रक्रिया की समीक्षा की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित मेला स्थल का मौके पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के बाद स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए, ताकि समय रहते मेला आयोजन की सटीक रूपरेखा तैयार की जा सके। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने मेले सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें