फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के दिलों को मिलाएंगे दिल्ली के गुलाब

विज्ञापन
हाथरस: दुकान पर बिकने के लिए सजे फूल। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
हाथरस के दिलों को मिलाएंगे दिल्ली के गुलाब
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे वीक का पहला दिन आज, रोज डे पर गुलाब देकर युवा करेंगे इजहार के इश्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्यार की कश्ती में सवार होकर चलने वालों के लिए हाल- ए-दिल बयां करने का मौसम आ गया है। प्यार के इस त्योहार के जश्न का पहला दिन शुक्रवार को रोज डे के साथ शुरू होगा। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे तक पहुंचने के लिए मोहब्बत की सात रस्मों से होकर गुजरना पड़ेगा। सुर्ख लाल गुलाब देकर युवा आज इश्क ए इजहार करेंगे। सर्दी के चलते गुलाब का फूल कम खिल रहा है। इसलिए भी गुलाब के रेट हाई हैं।
दिलवालों का शहर दिल्ली हाथरस के प्रेमी परिंदों की धड़कनों के तार जोडने का जरिया बनेगा। वेलेंटाइन डे वीक के दौरान युवक युवतियां दिल्ली का गुलाब देकर एक दूसरे को थमाकर अपने मन की बात कहेंगे। विववाहित जोड़ों के अलावा दोस्तो और परिजनों को भी लोग गुलाब देकर रिश्ते की महक का अहसास कराएंगे। इस पर्व को खास बनाने के लिए हाथरस में दिल्ली, मथुरा, आगरा से गुलाब मंगाया गया है। इसमें सबसे ज्यादा डिमांड दिल्ली गुलाब की है।
विज्ञापन

गुलदस्ता दो सौ पांच सौ रुपये का
15 से बीस रुपये की कीमत वाले गुलाब की कीमत बढ़कर 50 रुपये पहुंच गई है लाल गुलाब पचास रुपये, जबकि पीला व सफेल, गुलाब रंग के फूल चालीस से पचास रुपये में मिल रहे हैं। गुलाब का गुलदस्ता दो सौ से पांच सौ रुपये का बाजार में मिल रहा है। वहीं गिफ्ट गैलरी में आर्टिफिशियल गुलाब की मांग खूब है। गिफ्ट गैलरी में टेडी बियर की भी खूब बिक्री हो रही है।
हर रंग का होता है विशेष महत्व
लाल रंग का गुलाब- प्यार और रोमांस के लिए दिया जाता है। इसलिए किसी खास को ही दें।
गुलाबी रंग का गुलाब- उसके लिए है जिसकी आप तारीफ करना चाहते हों, जिसकी हर बात आपको पसंद हो।
सफेद रंग का गुलाब- इस रंग का गुलाब शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार को दर्शाता है। सफेद रोज का मतलब होता है कि आप उसे बताना चाह रहे। सफेद रोज देने का मतलब होता है आप उसे बताना चाह रहे है कि में आपके साथ हूं।
विज्ञापन

पीले रंग का गुलाब- यह दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। जो कि आपका खास दोस्त हो उसे दे सकते है, या जिससे दोस्ती करना चाहते हैं।
हाथरस शहर में मथुरा, आगरा दिल्ली के गुलाब के फूलों की आपूर्ति है। वेलेंटाइन वीक के लिए काफी गुलाब मंगाया गया है। दिल्ली के गुलाब की आवक ज्यादा है, इसलिए यह गुलाब 50 रुपये का है। गुलदस्ता 200 से 500 रुपये तक में उपलब्ध है।
-मनीष सैनी, दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें