फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रात दो बजे तक धरने पर जमे रहे भाजपाई

Mon, 28 Aug 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के रेलवे स्टेशन के सामने मथुरा रोड स्थित मिठाई की दुकान पर फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के आने की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा भाजपा नेता को पीटने के बाद कोतवाली पर रात दो बजे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन




भाजपा नेता को पीटने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेता कोतवाली के गेट पर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कोतवाली में अच्छा-खासा हंगामा मचा रहा। रात करीब सवा दो बजे चार पुलिस कर्मियों को निलंबित करने और फर्जी खाद्य सुरक्षा टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद एएसपी व सीओ के समझाने के बाद भाजपाई शांत हो सके।


गौरतलब है कि मुरसान रेलवे स्टेशन के सामने मथुरा रोड पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी निवासी नगला अनी की मिठाई की दुकान है। शनिवार की रात को चार लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और घेवर का नमूना भरने लगे। इस दौरान भाजपा नेता कुलदीप चौधरी भी मौके पर आ गए और नमूना भर रहे लोगों से परिचय पूछा।
विज्ञापन



इन लोगों ने खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग से बताया। संदेह होने पर जब भाजपा नेता ने इन चारों से परिचय पत्र दिखाने को कहा तो वह खुद को मथुरा का बताने लगे और कहा कि हाथरस के खाद्य सुरक्षा विभाग ने उन्हें मुरसान की जिम्मेदारी दी है। इस बीच भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी हंबीर सिंह ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर आ गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आते ही भाजपा नेता से अभद्रता कर दी।




आरोप है कि पुलिस कर्मी हंबीर सिंह को पीटने लगे। पुलिस कर्मियों ने हंबीर सिंह को पीटते हुए गाड़ी में बिठा लिया और कोतवाली ले आए। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता मुरसान कोतवाली पहुंच गए और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में ही फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। देर रात तक एएसपी और सीओ से भाजपाइयों की वार्ता होती रही। एसपी देवेश कुमार पांडेय ने मुरसान कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी नितिन, प्रशांत, सुनील और गौरव को निलंबित कर दिया था।



रविवार को भाजपाई फिर से कोतवाली मुरसान पहुंचे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष चौधरी हंबीर सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं का कहना है कि अगर जल्द से जल्द बाकी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें