फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चुनाव: एक वोट से हारी प्रत्याशी, पुन: मतगणना की मांग, न हुई तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

Fri, 20 Jun 2025 10:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ग्राम प्रधान चुनाव में महिला प्रत्याशी एक वोट से हार गई। महिला ने मतगण्ना फिर कराने की मांग की। इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम पुन: मतगणना के लिए पत्र सौंपती पिंकी देवी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के ग्राम प्रधान टिकारी के चुनाव में एक मत से पराजित हुईं प्रत्याशी पिंकी देवी ने 20 जून को कलेक्ट्रेट में प्रभारी अधिकारी से मिलकर मतगणना में अनियमितता की शिकायत की और पुन : मतगणना कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीन मार्च 2023 को पीठासीन अधिकारी सासनी ने पुन: मतगणना के आदेश दिए थे, लेकिन दोबारा मतगणना नहीं कराई गई। इसका वाद उपजिलाधिकारी सासनी के न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुन: मतगणना नहीं हुई तो वह 25 जून से वह सहयोगियों के साथ आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें