फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बकायेदार की मौत, बिजली टीम पर बदसलूकी का आरोप

Thu, 04 Jan 2024 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव सोखना में संदिग्ध परि​स्थिति में मृत उपभोक्ता के बच्चे। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर से लगे गांव सोखना में बुधवार को संदिग्ध हालात में विद्युत विभाग के बकायेदार की मौत हो गई। बकायेदार के परिजनों ने बिजली टीम पर धक्का देने व नोकझोंक का आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक इसी वजह से युवक की मौत हुई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ गुस्सा दिखाई दिया।
विज्ञापन





मेंडू रोड स्थित गांव सोखना निवासी 35 वर्षीय निजामुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन गांव में ही हैंडीक्राफ्ट की फैक्टरी चलाते थे। उन पर पर विद्युत विभाग का छह महीन का लगभग 20 से 25 हजार रुपये बकाया था। बुधवार को विद्युत विभाग की टीम निजामुद्दीन के यहां पहुंचीं। टीम ने उनसे बकाया जमा करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि आज पैसे नहीं है, वह एक-दो दिन में जमा कर देंगे। टीम ने उनका कनेक्शन काट दिया। कुछ देर बाद निजामुद्दीन गांव में ही लगे शिविर में बकाया बिल जमा करने जा रहे थे। तभी शिविर के नजदीक उनकी एकाएक हालत बिगड़ गई। यह देख वहां मौजूद बिजली कर्मचारियों व ग्रामीणों के होश फाख्ता हो गए।




आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बिजली कर्मचारियों द्वारा की गई नोकझोंक और धक्का दिए जाने से उनकी मौत हुई है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




घटना के बाद से मृतक के परिजन व ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश दिखाई दिया। अधिशासी अभियंता द्वितीय नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक पर बकाया था। बुधवार को टीम ने उनका कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद वह गांव में लगे शिविर में बिल जमा करने जा रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। टीम पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें