फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बर्तन की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 04 Jan 2024 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद के निरंजन बाजार में बर्तनों की दुकान में लगी आग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर के निरंजन बाजार स्थित एक बर्तन की दुकान में बुधवार की रात भीषण आग लग गई। आग से बर्तन व्यवसायी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर अग्निशमन विभाग की दमकल पहुंच गई। काफी देर के प्रयास के बाद ही आग को बुझाया जा सका। आसपास के दुकानदारों में भी घटना से खलबली मच गई।
विज्ञापन




निरंजन बाजार में राकेश कुमार गर्ग पुत्र दुलीचंद्र की बर्तन की दो मंजिला बर्तनों की दुकान है। दुकान स्वामी रोजाना की तरह शाम को दुकान को बंद कर घर गया था। बताते हैं कि करीब सवा आठ बजे दुकान से धुआं उठने लगा। आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। दुकानदार दौड़ते हुए आया और दुकान खोलकर देखा तो दुकान में आग लगी थी।


आग से फर्नीचर पूरी तरह जल चुका था। काफी बर्तन भी आग की भेेंट चढ़ गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया, जिसके बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें