फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शिक्षा के साथ स्वस्थ जीवनशैली की अलख जगा रहीं दीपा

Tue, 07 Apr 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रवक्ता दीपा ग्रोवर। - फोटो : Self
विज्ञापन
नेहरू कॉलोनी निवासी दीपा ग्रोवर युवाओं के लिए समग्र विकास की प्रेरणा बनकर उभर रही हैं। बागला डिग्री कॉलेज में सहायक प्रवक्ता के रूप में कार्यरत दीपा विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा दे रही हैं, बल्कि उन्हें पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण का सही अर्थ भी समझा रही हैं।
विज्ञापन





दीपा का मानना है कि केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानसिक संतुलन और सामाजिक समन्वय भी उतना ही जरूरी है। इसी सोच के साथ वह अपने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति निरंतर जागरूक कर रही हैं।



आगरा में पली-बढ़ीं दीपा ग्रोवर ने अपनी शिक्षा भी वहीं से पूरी की। एमए और बीएड की पढ़ाई के बाद वर्ष 1994 में उनका विवाह हाथरस के क्रिकेटर संजय ग्रोवर से हुआ। विवाह के बाद उन्होंने अपने अनुभवों को शोध का आधार बनाते हुए युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहन अध्ययन किया। उनके शोध का केंद्र घरेलू वातावरण, विद्यालयी परिवेश, नियंत्रण के केंद्र और आत्म-प्रकटीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय रहे।
विज्ञापन




दीपा ग्रोवर केवल शिक्षण कार्य तक सीमित नहीं हैं। वह कई समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही हैं। इसके अंतर्गत वह अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को परामर्श देती हैं, ताकि वे मानसिक तनाव, दबाव और चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना कर सकें। उनके प्रयासों का परिणाम है कि कई विद्यार्थी आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें