फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर चौपाल सागर के निकट हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर चौपाल सागर के निकट ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी असंतुलित होकर पलट गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
ग्राम सठिया निवासी धर्मेंद्र पुत्र भगवती प्रसाद और कुशलपाल पुत्र श्रीराम शनिवार को सुबह करीब 11 बजे बाइक द्वारा गांव से हाथरस जा रहे थे। हाईवे पर जैसे ही चौपाल सागर के निकट पहुंचे, वैसे ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। बाइक चालक और उस पर बैठा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए हाथरस भिजवाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण धर्मेंद्र को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। जहां धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि कुशलपाल का इलाज कराया जा रहा है। बाइक और ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे की रिपोर्ट मृतक के भाई जितेंद्र ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें