फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान बच्ची की मौत, अस्पताल में हंगामा

Sun, 25 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
डाक्टर
विज्ञापन
हसायन के स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार की देर रात एक महिला के प्रसव के दौरान जन्मी नवजात बच्ची की मौत हो गई। नवजात बच्ची के परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा काटा और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


हसायन के गांव इटरनी निवासी 26 वर्षीय ममता पत्नी आशू को शनिवार की देर रात प्रसव पीड़ा हुई। ममता का पति और सास रात करीब दो बजे उसे लेकर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां मिली एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने ममता के परिजनों को बताया कि ममता की डिलीवरी सुबह दस बजे तक होगी।

यह कहकर ममता को स्वास्थ्य केंद्र में ही आराम करने को कहा गया। लेकिन सुबह करीब चार बजे प्रसव पीड़िता ममता ने बच्ची को जन्म दे दिया। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसूता पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे बच्ची की कुछ देर बाद ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की जानकारी जब बच्ची के पिता, सास और अन्य परिजनों को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। वह हंगामा करने लगे। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र कर्मियों पर लापरवाही से ही बच्ची की मौत होने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि महिला स्वास्थ्य कर्मी द्वारा बच्ची के जन्म लेने के बाद उनसे पैसे मांगे गए। 
विज्ञापन


अभी तक इस तरह की कोई शिकायत हमारे संज्ञान में नहीं आई है। शिकायत आएगी तो इसकी जांच कराके बाजिव कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. नवीन, कार्यवाहक प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें