गेट में आए करंट से युवती की मौत
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामजी द्वारा में हुआ हादसा
घर में सफाई करते वक्त गेट में आए करंट से हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। गेट में करंट आने से कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला रामजी द्वारा निवासी युवती बेहोश हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर अपने घर चले गए।
सोमवार की सुबह निशा मित्रा (20) पुत्री गोपीनाथ मिश्रा अपने घर की सफाई कर रही थी। इसी बीच गेट में आए करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। काफी देर तक जांच करने के बाद डॉक्टर ने निशा को मृत घोषित कर दिया।
यह सुन परिजनों की चीख निकल गई और रोते बिलखने लगे। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए और फिर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।