कस्बे के मोहल्ला बरीवाला में विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका की पहचान मोहल्ला बरीवाला निवासी मालती पत्नी राहुल के रूप में हुई है। बताते हैं कि परिजनों ने मालती को घर के कमरे में फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थय केंद्र ले गए, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद