फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू के दरबार में भक्तों पर जानलेवा हमला

सार

खाटू श्याम मंदिर परिसर में रविवार की देर रात मंदिर के दो ट्रस्टियों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया।मारपीट करते हुए मंदिर के निकट कुछ दूरी पर लाइसेंसी रिवाल्वर से सीधा फायर दिया, जिससे वह और उसके जीजा बाल-बाल बच गए।पीड़ित को आरोपियों ने इतना पीटा है कि उसके मुंह से खून निकल आया।
विज्ञापन
मारपीट में घायल सोमिल अग्रवाल। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

खाटू श्याम मंदिर परिसर में रविवार की देर रात मंदिर के दो ट्रस्टियों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने भक्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक भक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में घायल युवक के पिता ने चार नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
बीते कुछ समय से मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों के बीच खींचतान चल रहा था। रविवार को रात दोनों विवाद हो गया। जहां बाबा खाटू श्याम के दरबार में भक्त माथा टेक कर मनोरथ पूर्ण होने की कामना करते हैं, वही दोनों ओर से लात घूंसे चलने लगे। घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में सोमिल अग्रवाल पुत्र विजय कुमार अग्रवाल निवासी जवाहर बाजार सादाबाद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 18 सितंबर की रात करीब 8:45 बजे वह अपने जीजा जी शशांक बंसल पुत्र ऋषि बंसल निवासी जवाहर बाजार के साथ नित्य की भांति खाटू श्याम मंदिर में पूजा, दर्शन, सेवा के लिए गया था।
मंदिर में उपस्थित रजत अग्रवाल सहित कुछ अन्य लोगों ने दोनों लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट करते हुए मंदिर के निकट कुछ दूरी पर लाइसेंसी रिवाल्वर से सीधा फायर दिया, जिससे वह और उसके जीजा बाल-बाल बच गए। पीड़ित को आरोपियों ने इतना पीटा है कि उसके मुंह से खून निकल आया। मारपीट करने वालों ने दोनों को चेतावनी दी कि अगर अब मंदिर में दिखाई दिए तो जान से मार दिए जाओगे।
विज्ञापन

इस मामले में रजत अग्रवाल व मनीष अग्रवाल पुत्रगण विशन स्वरूप, राज कुमार गोयल पुत्र बाल किशन गोयल निवासीगण सब्जी मंडी सादाबाद, राहुल जिंदल पुत्र दिनेश अग्रवाल निवासी नदी वाली गली सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें