संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह छौंकर के नेतृत्व में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने कहा है कि हाथरस जनपद सहित प्रदेश के सभी जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए और किसानों के कर्ज, ब्याज माफ करते हुए किसानों को टैक्स में छूट प्रदान की जाए। सादाबाद तहसील की विभिन्न पंचायतों में पेयजल के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है।
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह छौंकर के नेतृत्व में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्रदेश के सभी जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने कहा है कि हाथरस जनपद सहित प्रदेश के सभी जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए और किसानों के कर्ज, ब्याज माफ करते हुए किसानों को टैक्स में छूट प्रदान की जाए। सादाबाद तहसील की विभिन्न पंचायतों में पेयजल के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है।
जिसके लिए गांव गांव गली और खंरजा ध्वस्त कर दिए गए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह छौंकर के अलावा विशंभर दयाल सारस्वत, भूपेंद्र चौधरी, राहुल कश्यप, महेश गुप्ता, मुकेश त्यागी, अंकुर चौधरी, दीपक आदि शामिल रहे।