सादाबाद के गांव नगला केसरी में एक किशोर का शव बुधवार को घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव नगला केसरी निवासी पप्पू का पुत्र संदीप नौवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार को घर में संदीप ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने जब कमरे में संदीप को फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनकी चीख निकल गई।
परिवार के सदस्यों ने शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शाम तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। किशोर ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका था। किशोर की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। घर पर आसपास के लोगों की भीड़ लगी हुई थी।
एक 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। उसके परिवार कोहराम मच गया । पुलिस के आने से पहले ही उसका दाह संस्कार कर दिया गया ।
एक 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। उसके परिवार कोहराम मच गया । पुलिस के आने से पहले ही उसका दाह संस्कार कर दिया गया ।