फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उड़ीसा में झील किनारे मिला जवान का शव, परिजन मौत को मान रहे संदिग्ध

Wed, 27 Dec 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कुरसंडा निवासी मुकेश कुमार के बेटे हरिभान सिंह भारतीय तटरक्षक बल में तैनात थे। 20 दिसंबर को उन्होंने परिजनों से बात की थी। इसके बाद 22 दिसंबर को उसके हेड क्वार्टर से उनके लापता होने की जानकारी चाचा चंद्रवीर सिंह को दी गई।
विज्ञापन
मृतक हरिभान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के गांव कुरसंडा निवासी भारतीय तटरक्षक बल में तैनात युवक का शव उड़ीसा में झील किनारे मिला है। स्थानीय पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी गई थी, जबकि परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी दी गई थी। परिजन उड़ीसा रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


कुरसंडा निवासी मुकेश कुमार के बेटे हरिभान सिंह भारतीय तटरक्षक बल में तैनात थे। 20 दिसंबर को उन्होंने परिजनों से बात की थी। इसके बाद 22 दिसंबर को उसके हेड क्वार्टर से उनके लापता होने की जानकारी चाचा चंद्रवीर सिंह को दी गई। लेफ्टिनेंट ने बताया था कि अगर वह परिजनों से संपर्क करे या घर पहुंचे तो उसकी जानकारी उन्हें दी जाए, अन्यथा उन्हें भगोड़ा घोषित करने की चेतावनी भी दी गई।

अगले दिन परिजनों को जानकारी मिली कि हरिभान सिंह का शव तूलिका झील के किनारे मिला है और उन्हें शव ले जाने के लिए उड़ीसा बुलाया गया। परिजन बताते हैं कि हेड क्वार्टर से स्थानीय पुलिस को हरिभान सिंह द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी गई थी। जानकारी होते ही जवान के परिजन उड़ीसा रवाना हो गए हैं। परिजन हरिभान सिंह की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें