एक खेत को लेकर युवक पर कोर्ट में मारपीट का मुकदमा चल रहा था। उसकी तारीख कर लौट रहे युवक ने उसी खेत में पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। जिससे परिवार में मातम छा गया।
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अदू में 7 जनवरी को 25 वर्षीय मनोज का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मनोज पुत्र चरन सिंह का गांव के ही एक व्यक्ति से मारपीट का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। 6 जनवरी को वह कोर्ट से तारीख कर आया था। उसका शव उसी व्यक्ति के खेत में मिला है, जिससे उसका विवाद चल रहा था। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।