फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेत में पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, परिजनों ने दी तहरीर

Thu, 23 Feb 2023 07:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रूदायन निवासी युवक गांव में ही कूलर पंखा ठीक करने का काम करता था। बुधवार की रात को करीब आठ बजे वह घर से यह कह कर निकला कि अभी थोड़ी देर में आ रहा है, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। रात करीब 12 बजे गांव के निकट खेत में एक पेड़ के नीचे नरेश मृत व्यवस्था में मिला। 
विज्ञापन
मृतक नरेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव रुदायन में एक खेत में पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। 

विज्ञापन


रूदायन निवासी 33 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र राकेश कुमार गांव में ही कूलर पंखा ठीक करने का काम करता था। बुधवार की रात को करीब आठ बजे वह घर से यह कह कर निकला कि अभी थोड़ी देर में आ रहा है, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। रात करीब 12 बजे गांव के निकट खेत में एक पेड़ के नीचे नरेश मृत व्यवस्था में मिला। 

मौत की जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। सासनी पुलिस भी गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली सासनी के इंस्पेक्टर क्राइम योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें