फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गांव अमरपुर घना में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 21 Apr 2023 12:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अमरपुर घना में बुधवार रात युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजन खुद ही उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्साकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौँप दिया।
विज्ञापन

जितेंद्र (40) पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव में ही खेतीबाड़ी कर अपना पालन पोषण करता था। उसके अन्य परिजन राजस्थान के कोटा में रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र का उसकी पत्नी से अलगाव चल रहा था। पत्नी दो बच्चों के साथ अपने मायके में रहती है। बुधवार की रात बंद कमरे में जितेंद्र ने फंदा लगा लिया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकतित्रत हो गई। जितेंद्र के चाचा ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मामले की जानकरी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। भाई व उसके अन्य परिजन कोटा से जिला अस्पताल पहुंच गए। बृहस्पतिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि गांव अमरपुर घना में एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्मत्या कर ली। परिजन खुद ही शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें