फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आज होगी जुमे की नमाज, मुस्लिम समाज जुटा तैयारियों में

Fri, 21 Apr 2023 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में अदा की जाएगी। चांंद का दीदार होने के बाद उसके अगले दिन ईद-उल-फितर मनाया जाएगा। ईद को लेकर मुस्लिम समाज तैयारियों में जुटा हुआ है। मुस्लिम समाज के लोग खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार को बाजारों में खरीदारों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय द्वारा रमजान को सबसे पवित्र माह माना जाता है। शुक्रवार की दोपहर को 12:30 बजे से दोपहर दो बजे तक शहर की मधुगढ़ी मक्का मस्जिद, किला गेट स्थित जामा मस्जिद, मुरसान गेट स्थित खान बहादुर मस्जिद आदि मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। साथ ही चांद के दिखने के बाद अगले दिन ईद का पर्व मनाया जाएगा। वहीं बृहस्पतिवार को शहर के पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, घंटाघर, आदि मुख्य बजारो में मुस्लिम परिवार द्वारा सेवइयां, कपड़े, आदि की खरीदारी की। भीड़ के चलते बाजार में भी दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले हुए नजर आए। शाम तक बाजार भीड़ से गुलजार रहे। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर हाजी रिजवान कुरैशी का कहना है कि जिस दिन चांद का दीदार होगा। उसके अगले दिन ईद का पर्व मनाया जाएगा।
जुमा अलविदा और ईद को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क
जुमा अलविदा की नमाज और ईद के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन भी बेहद सतर्क है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है। पिछले दिनों प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद औ उसके भाई की हत्या की गई। तभी से स्थानीय प्रशासन मिश्रित आबादी वाले इलाकोंं पर पैनी नजर रखे हुए है। अब जुमा अलविदा की नमाज होगी और फिर चांद का दीदार होने के बाद ईदगाह व अन्य मस्जिदों पर भी मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होंगे। इसके मद्देनजर खुफिया तंत्र अभी से सतर्क है। जुमा अलविदा की नमाज के दौरान प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें