मेला श्रीदाऊजी महाराज में चल रहे अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के चौथे दिन भी अखाड़े में देश के कई राज्यों के पहलवानों ने जौहर दिखाए। आखिरी कुश्ती भारत केसरी नवीन पहलवान मौर्य डीसीपी दिल्ली पुलिस अखाड़ा गुरु हनुमान और गौरव पहलवान सीआईएसएफ बागपत के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।
काफी कश्माकश के बाद नवीन ने गौरव पहलवान को चित कर यह कुश्ती जीत ली। 1,51,000 रुपये नकद, एक गदा, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर विजयी पहलवान को सम्मानित किया गया।
81 हजार रुपये के इनाम के लिए दूसरे नंबर की कुश्ती दुष्यंत पहलवान अखाड़ा गुरु हनुमान दिल्ली और मोहित पहलवान लिल्लू हरियाणा के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। 41 हजार रुपये के इनाम के लिए तीसरे नंबर की कुश्ती कुलदीप पहलवान नीरू अखाड़ा दिल्ली और संदीप पहलवान अखाड़ा गुरु हनुमान के बीच बराबरी पर रही। 21 हजार के लिए सुमित पहलवान अखाड़ा नीलू झज्जर हरियाणा और नीरज पहलवान अखाड़ा हरियाणा के बीच कुश्ती हुई, जिसमें सुमित विजयी रहे। 15 हजार के इनाम के लिए गौरव पहलवान अखाड़ा गुरु हनुमान दिल्ली और सचिन पहलवान अलीगढ़ के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।
11 हजार रुपये के इनाम के लिए धीरज पहलवान रेलवे दिल्ली ने मोहित पहलवान झज्जर को चित किया। 5,100 रुपये के ईनामी मुकाबले में आशुतोष पहलवान झज्जर हरियाणा और बबलू पहलवान एटा के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। 5,100 रुपये के मुकाबले में मोहित पहलवान पट्ठा गुरु हनुमान ने नरेंद्र पहलवान तुरसेन को चित किया। 4,100 रुपये के लिए गोलू पहलवान झज्जर हरियाणा और पुष्पेंद्र पहलवान गोपाल आश्रम मथुरा के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल की कुश्तियों के हाथ संयोजक हरीशंकर राना भूरा पहलवान, संरक्षक आशीष शर्मा, हाथरस ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, संजय सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य व अन्य लोगों ने मिलवाए। रेफरीशिप दाऊजी उस्ताद और मुकेश पहलवान ने की। संचालन संजय सक्सेना, विमल प्रधान, विपुल सिंघानिया, विवेक गुप्ता, अनुज चौधरी, अनुराग अग्निहोत्री, ललित शर्मा लब्बू, रामवीर सिंह भैया, उमेश जी, मनोज आर्य, रामकुमार वर्मा, विनोद चौहान, अजय कुलश्रेष्ठ, होरीलाल राना, मोहन पंडित, मुकेश कौशिक आदि थे।