फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जून में मिल जाएगी डीबीटी की सहायता राशि

Sat, 25 May 2024 05:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को डायरेक्ट बेनीफिट्स ट्रांसफर (डीबीटी) की आर्थिक सहायता राशि जून में मिल सकती है। विभाग ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग प्रोन्नत विद्यार्थियों का ब्योरा तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.23 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। इन विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा से लेकर यूनिफॉर्म और जूता-मोजा आदि के लिए आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। यह विद्यार्थी यूनिफॉर्म में विद्यालय जा सकें, इसके लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग प्रोन्नत विद्यार्थियों का ब्योरा तैयार करने में जुटा है। वहीं नव प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आधार कार्ड बनवाने व बैंक से लिंक कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस संबंध में बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि हमारा प्रयास है कि परिषदीय विद्यार्थियों को विद्यालय में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। विद्यार्थियों को समय से डीबीटी की सहायता राशि मिल सके, इसके लिए प्रोन्नत विद्यार्थियों का डाटा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें