फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दिन के साथ रात भी गर्म, हाथरस में नहीं मिल रही राहत

Sun, 26 Apr 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस में गर्मी का असर अब दिन के साथ रात में भी दिखने लगा है। दिन में तेज धूप और लू जैसे हालात के बाद रात में भी तापमान ऊंचा रहने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार रह सकता है।
विज्ञापन




स्थानीय मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। 26 अप्रैल को रात का तापमान 30 डिग्री, जबकि 27 अप्रैल को 30.4 डिग्री रहने का अनुमान है। इससे साफ है कि रातें भी गर्म बनी रहेंगी और लोगों को पंखे-कूलर के बावजूद राहत नहीं मिलेगी। दिन के समय भी हालात कठिन बने हुए हैं। 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री तक पहुंच सकता है।



तेज धूप, गर्म हवाएं और तपिश के कारण दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। लगातार गर्म रातों का असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर अधिक पड़ सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि रात में पर्याप्त नींद न मिलने से थकान, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन





हालांकि 28 और 29 अप्रैल से मौसम में कुछ बदलाव के संकेत हैं। आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से कम निकलने, पर्याप्त पानी पीने और रात में घरों को हवादार रखने की सलाह दी है।


अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं
गर्मी के चलते सड़कों पर ठंडे पेयजल, शरबत, जूस और आइसक्रीम की बिक्री में इजाफा हुआ है। कुछ स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा प्याऊ भी लगाए गए हैं। आपदा प्रबंधन के समन्वयक लेखराज ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें