फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े बदमाशों ने की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन दहाड़े बदमाशों ने की बाइक चोरी
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही। बाइक चोर दिन दहाड़े बाइकें चोरी कर ले जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना रविवार को दिन दहाड़े अलीगढ़ रोड पर श्रीराम हॉस्पिटल के सामने हुई।
इस हॉस्पिटल में हसायन के गांव इटरनी निवासी गणेश अपने बेटे को दवा दिलाने के लिए आया था। उसने हॉस्पीटल के सामने बाइक खड़ी की कि इस बीच शातिरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। वह जब वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। उसने काफी शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन बाइक चोरों का पता नहीं चला। हालांकि बाइक चोर का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस का कहना है कि बदमाश की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पहले भी यहां से कई बाइकें चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें