मेला पंडाल व उसके आसपास जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। इस समस्या के निस्तारण के लिए नगर पालिका की ओर से पिछले साल एक पाइप लाइन डाली गई थी। जो पंडाल व आसपास के हिस्से में जमा पानी को वॉटरवर्क्स के नाले तक ले जा रहा था। लेकिन शनिवार-रविवार को हुई बारिश के दौरान इस व्यवस्था की पोल खुल गई है।
हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में बारिश का पानी भर गया है। सालों से व्याप्त जलभराव की समस्या का इस साल भी कोई निस्तारण नहीं किया जा सका है। मेला आयोजन के दौरान हुई बारिश में भी अगर इस तरह जलभराव हुआ तो फिर एक बार दर्शकों को दिक्कतों से जूझना होगा।
विज्ञापन
मेला पंडाल व उसके आसपास जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। इस समस्या के निस्तारण के लिए नगर पालिका की ओर से पिछले साल एक पाइप लाइन डाली गई थी। जो पंडाल व आसपास के हिस्से में जमा पानी को वॉटरवर्क्स के नाले तक ले जा रहा था। लेकिन शनिवार-रविवार को हुई बारिश के दौरान इस व्यवस्था की पोल खुल गई है। एक बार फिर मेला पंडाल में पानी भर गया। इसके चलते रविवार को भी मेला पंडाल में साफ सफाई व अन्य प्रकार की तैयारियों को लेकर काम ठप रहा।