फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊजी मंदिर लोगों की आस्था से जुड़ा, हर समय बरसती है कृपा

विज्ञापन
दाऊजी मंदिर का निरीक्षण करते एसडीएम सदर ,भाजपा जिलाध्यक्ष व नगर पालिकाध्यक्ष। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य द्वारा किला परिसर स्थित दाऊजी महाराज के मंदिर में चल रहे कलश निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा और एसडीएम सदर रामजी मिश्र उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि पुरातत्व विभाग की टीम व मंदिर प्रबंधन से कहा कि किसी कार्य में कोई अड़चन आ रही हो तो बताएं, क्योंकि यह मंदिर लोगो की आस्था से जुड़ा हुआ है। हाथरस पर दाऊ बाबा की कृपा हमेशा बरसती रही है। हाथरस की जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य होना चाहिए। किसी तरह की कोई अड़चन आने पर तुरंत सूचित करें। उसको दूर कराने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि दाऊ बाबा के लिए वह हर समय तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा ओर नगर पालिका के द्वारा जो संभव कार्य मंदिर प्रांगण में किया जा सकेगा, वो जरूर कराएंगे। यह मंदिर लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। विगत सरकारों ने इस हाथरस की धरोहर दाऊजी मंदिर की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। ये बड़ी वेदना का विषय है। इस कारण मंदिर का शिखर गिर गया। भाजपा सरकार में चंद दिनों में ही निर्माण कार्य शुरू करा कर यह बता दिया कि ओर सरकारों की तरह ये सरकार किसी मामले को लटकाती नही है। इस मौके पर विशाल गुप्ता, रवि वार्ष्णेय, दिनेश शर्मा, रमेश राजपूत, विवेक वार्ष्णेय, अमन जैन, विष्णु बघेल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें