फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊबाबा-रेवती मैया को पहनाई नई पोशाक

विज्ञापन
मंदिर में सजा दरबार। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

किला परिसर स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में बृहस्पतिवार को हरियाली तीज पर कोरोना काल के चलते मेले का आयोजन नहीं हुआ। हालांकि तीज के पर्व पर सेवायत पुजारी मधुसूदन चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी एवं वेदांत चतुर्वेदी द्वारा दाऊबाबा-रेवती मैया को नई पोशाक धारण कराई गई। भव्य शृंगार के साथ पूजा-अर्चना की गई। फूल बंगला सजाया गया और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल, अजय भारद्वाज, शरद अग्रवाल, धीरज वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, बांके बिहार, मुकेश कुमार, ललित किशोर वार्ष्णेय, आशु आंधीवाल आदि थे। 25 जुलाई को नाग पंचमी पर शेषावतार दाऊजी महाराज व रेवती मैया का महाभिषेक होगा।

दाऊजी महाराज के मंदिर में सजा दरबार। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें