फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, आलू पर पहले ही पड़ चुकी है प्रकृति की मार

Sat, 01 Apr 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। किसानों का कहना है कि पहले मौसम ने आलू की फसल में नुकसान पहुंचाया। अब जब गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है तो दोबारा बारिश नुकसान कर रही है।
विज्ञापन
बारिश से बिछी फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार देर शाम व रात हुई बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों को गेहूं की गुणवत्ता खराब होने का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि गुणवत्ता खराब होने पर उन्हें अपनी उपज का उचित भाव नहीं मिल पाएगा। इधर, देर शाम फिर से आंधी आ गई और किसान फिर चिंतित दिखाई दिए।

विज्ञापन


देर शाम तेज हवाएं चली। इसके बाद बारिश हुई। देर रात दोबारा बारिश हो गई। इससे मौसम में नमी बढ़ गई। बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। किसानों का कहना है कि पहले मौसम ने आलू की फसल में नुकसान पहुंचाया। अब जब गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है तो दोबारा बारिश नुकसान कर रही है।

बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव
बारिश से शहर के लाला का नगला, नाई का नगला, खोड़ा हजारी मार्ग, भूरापीर सहित कई इलाकों मेंं पानी भर गया। इसकी वजह से लोग परेशान दिखे। बारिश थमने के बाद भी जलभराव दूर नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से गेहूं की फसल में नुकसान हुआ है। बारिश से गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हो जाएगी। इससे उपज का उचित भाव नहीं मिल पाएगा। - सत्यपाल, किसान
पहले बारिश से आलू की फसल में नुकसान हुआ है। अब जब गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है तो दोबारा बारिश नुकसान कर रही है। - ओमप्रकाश, किसान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें