फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के साथ दुष्कर्म पर परदा डाल रही पुलिस

Mon, 15 Feb 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। हसायन क्षेत्र के गांव में 15 दिसंबर की रात को डकैती के बाद तीन वाल्मीकि महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले में अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस ने डकैती के इस मामले को चोरी की धारा में दर्ज कर लिया था और दुष्कर्म होने की बात मुकदमे में शामिल नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को ग्रामीणाें ने एसपी अजय पाल शर्मा से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जघन्य अपराध पर थाना पुलिस परदा डालने की कोशिश कर रही है। लूटपाट के बाद बदमाशों ने दुष्कर्म किया था, इस सच्चाई को झुठलाने की कोशिश की जा रही है। इससे पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल सकेगा और आरोपी बच जाएंगे। इस मामले में ग्रामीण भाजपा नेताओं के साथ डीआईजी से भी मिल चुके हैं। डीआईजी के निर्देश के बाद मामले की विवेचना एसपी ने क्राइम ब्रांच को दे दी थी। सोमवार को ग्रामीणों ने एसपी से कहा कि थाना पुलिस ने आरोपियों की पहचान होने के बाद अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया। दबाव पड़ने पर आरोपी को साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। ग्रामीणों ने मुकदमे को डकैती और दुष्कर्म की धारा में तरमीम करने की मांग की है। एसपी अजय पाल शर्मा ने सभी को जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें