फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चाय बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, सामान जला

Fri, 21 Apr 2023 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा की ज्योति नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह एक घर में चाय बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई, जिससे कॉलोनी में भगदड़ मच गई। आग से घर का सामान जल गया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला ज्योति नगर कॉलोनी निवासी मो. मुवीन कुरैशी की पत्नी बृहस्पतिवार सुबह गैस पर चाय बना रहीं थी। तभी अचानक सिलिंडर से गैस रिवास होने लगा, जिससे सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से घर और कॉलोनी के लोगों में भगदड़ मच गई। घर में रखा सामान जल गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुवीन ने कहा कि आग लगने से उसकी शादी में मिला दहेज का सामान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें