फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हादसे में साइकिल सवार की मौत

Sun, 29 Mar 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मथुरा-बरेली मार्ग पर शनिवार को साइकिल सवार की मौत हो गई। गांव अहवरनपुर निवासी हमीद खान (55) दर्जी थे। वह शहर की एक कपड़ा फैक्टरी में सिलाई का कार्य करते थे। रोजाना की तरह वह शनिवार की देर शाम काम खत्म करके घर लौट रहे थे। रास्ते में मथुरा-बरेली हाईवे पर अहवरनपुर कट पर बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन




हादसे में हमीद गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में हमीद की मौत हो गई। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें