हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कला वर्ग तथा विज्ञान वर्ग में गणित संकाय, जीव विज्ञानं संकाय के लिए कटऑफ जारी कर दी गई है। अब चयनित प्रवेशार्थियों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
स्नातक प्रथम वर्ष कला वर्ग में सामान्य वर्ग के 250 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। सामान्य वर्ग की कटऑफ 99.35 रही। ओबीसी वर्ग में 170 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। ओबीसी की कटऑफ 78.98 रही। अनुसूचित जाति वर्ग में 150 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। एससी वर्ग में कटऑफ 82.90 रही। विज्ञान संकाय गणित वर्ग में सामान्य वर्ग के 60 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। सामान्य वर्ग की कटऑफ 99.1 रही। ओबीसी वर्ग में 11 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। ओबीसी की कटऑफ 81.185 रही। एसी वर्ग में 22 प्रवेशार्थी चयनित हुए हैं। एससी वर्ग की कटऑफ 80.835 रही।
विज्ञानं संकाय जीव विज्ञानं वर्ग में सामान्य वर्ग के 60 प्रवेशार्थी चयनित हुए हैं। सामान्य वर्ग की कटऑफ 99.285 रही। वही ओबीसी वर्ग में 25 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। ओबीसी की कटऑफ 75 रही। जबकि एससी वर्ग में 12 प्रवेशार्थियों का चयन किया गया है। एससी वर्ग की कटऑफ 83 रही। विज्ञानं संकाय, कला वर्ग में सामान्य वर्ग के प्रवेशार्थियों को 5 जुलाई, अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रवेशार्थियों को 7 से 8 जुलाई तथा एससी एसटी वर्ग के प्रवेशार्थियों को 10 से 11 को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
यह है संकायवार कटऑफ
संकाय --- वर्ग --- अधिकतम अंक ---- कटऑफ अंक
कला -- सामान्य -- 140.12 -- 99.35
कला -- ओबीसी -- 99.25 -- 78.98
कला -- एससी -- 99.30 -- 82.90
विज्ञानं गणित -- सामान्य -- 135.3 -- 99.1
विज्ञानं गणित -- ओबीसी -- 97.765 -- 81.185
विज्ञानं गणित -- एससी -- 98.565 -- 80.835
जीव विज्ञानं -- सामान्य -- 133.75 -- 99.285
जीव विज्ञानं -- ओबीसी -- 99 -- 75
जीव विज्ञानं -- एससी -- 98 -- 83