फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी का नहीं किया पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ईद-उल-फितर से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को जब सुबह बाजार खुले तो खरीदारी के लिए काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने त्योहार के लिए जमकर खरीदारी की। इस दौरान काफी ऐसी दुकानें भी खुलीं, जिनको खोलने की इजाजत कोरोना कर्फ्यू में प्रशासन ने नहीं दे रखी हैं। इस दौरान सामाजिक दूरी की भी धज्जियां उड़ीं। कुछ दुकानदारों ने शाम तक चोरी-छिपे सामान बेचा। हालांकि कुछ बाजारों में सन्नाटा दिखाई दिया।
ईद-उल-फितर का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू में बृहस्पतिवार की सुबह जब बाजार खुले तो काफी भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ी। कई बाजारों में जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। लोग सामाजिक दूरी भी भूल गए। कई ऐसी दुकानें भी खुलीं, जिनके खुलने पर पाबंदी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़ किराना, जनरल मर्चेंट की दुकानों पर देखी गई। हथठेले भी बाजारों में दिखाई दिए। इस दौरान काफी लोग बिना मास्क के भी नजर आए। हालांकि कई बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और पुलिस ने कुछ दुकानोें को बंद भी कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें