फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दीपावली अवकाश के बाद खुले बैंक व दफ्तर, उमड़ी भीड़, आधार सुधार व स्पीड पोस्ट के लिए लगी कतार

Fri, 13 Nov 2026 11:02 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अवकाश के बाद पहले दिन कामकाज का भारी दबाव होने के कारण सरकारी कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिक भीड़ होने के चलते आम लोगों को अपने कार्य पूरे कराने में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक समय लगा।
विज्ञापन
कई दिन के अवकाश के बाद खुले हाथरस पोस्ट बैंक में लगी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रकाश पर्व दीपावली के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को हाथरस के सरकारी दफ्तर, बैंक और स्कूल-कॉलेज एक बार फिर खुल गए। अपने जरूरी और लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


पांच दिवसीय दीपोत्सव के बाद सबसे अधिक भीड़ बैंक शाखाओं, डाकघर, बिजली विभाग के कार्यालयों, एलआईसी, तहसील, कलक्ट्रेट और एआरटीओ कार्यालय में देखने के लिए मिली। सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में फरियादी और उपभोक्ता पहुंचे।

अवकाश के बाद पहले दिन कामकाज का भारी दबाव होने के कारण सरकारी कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिक भीड़ होने के चलते आम लोगों को अपने कार्य पूरे कराने में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक समय लगा। दूसरी ओर, पांच दिन से शांत पड़े स्कूल-कॉलेजों का सन्नाटा भी बृहस्पतिवार को टूट गया और सभी शैक्षिक संस्थानों में रौनक लौट आई।
विज्ञापन


दोगुनी संख्या में डीएल बनवाने पहुंचे आवेदक
एआरटीओ दफ्तर में भी बृहस्पतिवार को खासी चहल-पहल रही। सामान्य दिनों में जहां स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए औसतन 10 से 15 आवेदक पहुंचते हैं, वहीं त्योहारी अवकाश के बाद दफ्तर खुलते ही करीब 35 वाहन चालक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बायोमीट्रिक प्रक्रिया और टेस्ट कराने पहुंचे।

आधार सुधार व स्पीड पोस्ट के लिए लगी कतार
शहर के मुख्य डाकघर में आधार कार्ड संशोधन, नई आधार नामांकन प्रक्रिया, डाक रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट कराने वालों की सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। डाकघर में दिनभर में करीब 300 डाक की रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट बुक किए गए। इसके साथ ही सावधि जमा और अन्य बचत योजनाओं का नवीनीकरण कराने और परिपक्वता राशि की निकासी करने वाले खाताधारकों का भी जमावड़ा लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें