सिकंदराराऊ में बस में चढ़ते यात्री। संवाद
- फोटो : Samvad
रक्षाबंधन पर बसों व ट्रेनों में भीड़ उमड़ी थी। दूसरे दिन रविवार को लौटने वालों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस वजह से बसों व ट्रेनों में अच्छी खासी भीड़ रही। सुबह से ही तमाम बसें फुल नजर आईं। निशुल्क यात्रा का तीसरा व अंतिम दिन होने के कारण बसों में सबसे ज्यादा भीड़ रही।
सामान्य तौर पर रक्षाबंधन के दूसरे दिन बसों व ट्रेनों में भीड़ रहती है, लेकिन इस साल बसों में अत्यधिक भीड़ रही, लोग बसों के इंतजार में चौराहे आदि पर खड़े नजर आए। इसका मुख्य कारण बसों में निशुल्क यात्रा होना रहा। रात 12 बजे तक बसों में सवार होकर टिकट बनवाने वालों को निशुल्क यात्रा कराई गई। बात अगर ट्रेनों की करें तो इनमें सामान्य भीड़ दिखाई दी। सुबह से शाम तक मथुरा-कासगंज के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में करीब 3200 यात्रियों ने हाथरस से यात्रा शुरू की। माना जा रहा है कि अभी सोमवार को भी ट्रेनों में रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे लोगों की भीड़ रहेगी।