फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में दो नामजद गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दहेज हत्या के आरोपी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव नगला फत्ता में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या कर जला देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजदों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया ने बताया कि गांव दौलतपुर बैजुआ थाना सिरसागंज (फिरोजाबाद) निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामचरण ने शुक्रवार को गांव नगला फत्ता सादाबाद निवासी सास मीरा पत्नी हरिप्रसाद, ससुर हरिप्रसाद, गिरिराज सिंह पुत्र हरिप्रसाद और रवि कुमार पुत्र हरिप्रसाद के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट में ओमप्रकाश ने आरोप लगाया था कि उसने अपनी लड़की की विनीता की शादी 30 जून 2020 को गिरिराज सिंह निवासी नगला फत्ता सादाबाद के साथ की थी, लेकिन ससुरालीजन उसकी बेटी विनीता को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करते चले आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 मार्च को इन नामजद लोगों ने उसकी बेटी को मारकर जला दिया। इस मामले में नामजद दो आरोपी ससुर हरिप्रसाद पुत्र स्व सोनपाल और रवि पुत्र हरिप्रसाद को ऊंचागांव तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इन्हें गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल अखिल प्रताप और अवधेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें