फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग से युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Thu, 08 Feb 2018 12:09 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
रवेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली खुर्द में बुधवार की दोपहर को धार्मिक डोलायात्रा के दौरान रायफल से हुई फायरिंग में दो श्रद्धालुओं को गोली लग गई, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र ने एक युवक के  खिलाफ दर्ज करा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव जिरौली खुर्द में नया मंदिर बना है। उसमें प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व देवी-देवताओं की मूर्तियों को डोले में रखकर गांव में भ्रमण कराया जा रहा था। भजन-कीर्तन पर गांव के लोग झूमते-नाचते हुए चल रहे थे। एक-दूसरे पर जमकर गुलाल भी उड़ाया जा रहा था। तभी गांव के देवी मंदिर चौराहे पर गांव का मोहित (25)अपने पिता मुकेश की 315 बोर की लाइसेंसी रायफल ले आया और उससे फायर कर दिया। इससे निकली गोली ऊपर न जाकर वहां खड़े रवेंद्र सिंह (40)पुत्र मोहर सिंह के कंधे के नीचे लगकर पार हो गई।

उसके पीछे खड़े गिरीश पचौरी (40) पुत्र रमेश पचौरी के सीने में यह गोली जा लगी। दोनों घायल होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। इनमें रवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और गिरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। दो लोगों को गोली लगते ही जुलूस में भगदड़ मच गई। घायल को तत्काल सिकंदराराऊ सीएचसी लाया गया। जहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ को रेफर कर दिया गया। इधर, सूचना पर कोतवाल मनोज शर्मा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृतक के पुत्र दीपक ने मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

------
हर्ष फायरिंग पर रोक होने के बावजूद रायफल से लाइसेंसधारी के पुत्र ने फायरिंग की। यह शस्त्र रखने में घोर लापरवाही बरतने का परिचय है। लिहाजा पूरे गांव के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। 
विज्ञापन

-मनोज शर्मा, कोतवाल सिकंदराराऊ

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें