राहुल बाइक से गांव के लिए निकला। गांव से महज डेढ़ किलोमीटर पहले ईंट भट्टे के सामने अज्ञात वाहन ने राहुल को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने राहुल के सिर व हाथ-पैरों में गंभीर चोटें देखीं, जबकि बाइक सही-सलामत खड़ी थी।
हाथरस जंक्शन के सिथरौली लिंक मार्ग पर रविवार तड़के एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। वह जयपुर से अपने गांव नया बांस लौट रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण हादसा हो गया।
विज्ञापन
राहुल गांव नगला आल में खाद बीज की दुकान चलाता था। वह अपने दो भाइयों में बड़ा था। राहुल के फूफा का जयपुर में उपचार चल रहा था, जिसके कारण वह पिछले 15 दिनों से वहीं था। दुकान के काम से वह रविवार सुबह गांव लौट रहा था। रविवार तड़के करीब पांच बजे राहुल ट्रेन से सिटी स्टेशन पहुंचा। इसके बाद बाइक से गांव के लिए निकला। गांव से महज डेढ़ किलोमीटर पहले ईंट भट्टे के सामने अज्ञात वाहन ने राहुल को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने राहुल के सिर व हाथ-पैरों में गंभीर चोटें देखीं, जबकि बाइक सही-सलामत खड़ी थी।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यह हादसा टॉयलेट करने के दौरान हुआ होगा। राहुल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल के परिवार में पांच साल का बेटा, ढाई साल की बेटी और पत्नी हैं। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।