फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से नकदी और कुंडल लूटे

Fri, 19 Feb 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी दो महिलाओं से गांव मुगलगढ़ी निवासी युवक ने छह हजार रुपया तथा कानों से एक कुंडल लूट लिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। बता दें कि गांव निवासी महिला रानी देवी पत्नी मेघ सिंह ने शुक्रवार की दोपहर में मुगलगढ़ी ग्रामीण बैंक से पांच हजार रुपये निकाले। इसके साथ गांव की ही महिला वीना देवी पत्नीसंजय भी थी। मुगलगढ़ी से गांव जाते समय मुगलगढ़ी निवासी युवक हरिश्चंद्र ने महिलाओं को वीराने में पकड़ लिया तथा मारपीट कर रानी से पांच हजार तथा वीना से एक हजार रुपये लूट लिये। इतना ही नहीं रानी के कान से एक सोने का कुंडल भी खींच लिया। पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें