हाथरस। आगरा रोड पर लोगों को देर शाम एक वृद्धा बेहोश अवस्था में मिली।
आशंका थी कि उसे जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया था। महिला के कानों के
कुंडल आदि गायब थे। उसके पास चाबी मिली और एक थैला भी था। लोगों ने उसे
पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैदान के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा
दिया।