जहरीले कीट के काटने से शनिवार रात को एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
ओढ़पुरा निवासी मधु को शनिवार देर रात किसी जहरीले कीट ने पैर में काट लिया। इसके बाद मधु की हालत बिगडने लगी। हालत गंभीर होने पर पति कुंदन अपनी पत्नी को लेकर बागला जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मधु को मृत घोषित कर दिया गया। कुंदन ने बताया कि मधु के पैर में किसी जहरीले कीट ने काटा है। परिवार के लोगों ने उक्त महिला को छछूंदर के काटे जाने के दावे भी किए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों का कहना है कि महिला की मौत किसी जहरीले कीट के काटने से हुई है। कोई जहरीला जीव हो सकता है। हालांकि इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि काटने वाला कीड़ा कौनसा है।