हाथरस रोड़ पर गांव बढ़ार के पास एक स्कूटी सवार युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह वह उछलकर कार के सामने आ गिरा। इससे उसकी कार के कुचलने से मौत हो गई। हालांकि पर सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार अंबेडकर कॉलोनी थाना गांधीपार्क अलीगढ़ निवासी कौशल नरेश पुत्र महेशबाबू (18 वर्ष) रविवार सुबह करीब 8 बजे अपनी स्कूटी से आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे कौशल उछलकर एक कार के सामने आ गिरा और कार उसके ऊपर चढ़ गयी। घटना की रिपोर्ट कौशल के चाचा मेघसिंह पुत्र मानसिंह ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।