फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में जहरीले कीट के काटने से महिला की मौत

Sun, 25 Jun 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
insects
विज्ञापन
जहरीले कीट के काटने से शनिवार रात को एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

ओढ़पुरा निवासी मधु को शनिवार देर रात किसी जहरीले कीट  ने पैर में काट लिया। इसके बाद  मधु की हालत बिगडने लगी। हालत गंभीर होने पर पति कुंदन अपनी पत्नी को लेकर बागला जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मधु को मृत घोषित कर दिया गया। कुंदन ने बताया कि मधु के पैर में किसी जहरीले कीट ने काटा है। परिवार के लोगों ने उक्त महिला को छछूंदर के काटे जाने के दावे भी किए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों का कहना है कि महिला की मौत किसी जहरीले कीट के काटने से हुई है। कोई जहरीला जीव हो सकता है। हालांकि इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि काटने वाला कीड़ा कौनसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें