फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने सड़क पर सो रहे दुकानदार को रौंदा, मौत

Thu, 13 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर के बाद एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया जिससे उसने सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे एक दुकानदार और उसके खोखे को रौंद डाला। पहिये के नीचे आने से दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। दूसरा चालक भी ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार होने में सफल रहा। 
विज्ञापन


कासगंज राजमार्ग स्थित अगसौली चौराहे पर मंगलवार रात करीब एक बजे दो ट्रकों की टक्कर होने पर असंतुलित एक ट्रक सड़क किनारे मिठाई के खोखे में घुस गया। बाहर चारपाई पर सो रहे अमरीक उर्फ पंचवटी (60) को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

गांव निहालपुर निवासी पंचवटी इस चौराहे पर खोखे में मिठाई की दुकान करता था। रात में खोखे की रखवाली के लिए वह बाहर चारपाई डाल कर सो जाता था। घटना की रात भी वह चारपाई पर सो रहा था। टक्कर के बाद असंतुलित हुआ एक ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। ट्रक के पहियों के नीचे आने से पंचवटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस ट्रक ने उसके खोखे के भी परखच्चे उड़ा दिए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक  ट्रक समेत भाग गया, जबकि दूसरा ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना की रिपोर्ट ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें