दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। सिकंदराराऊ रोड पर रति का नगला के निकट एक टेंपो अंसुलित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सिकंदराराऊ की ओर से एक टेंपो शुक्रवार की शाम को रति का नगला के निकट पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार संजीव उपाध्याय (40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी छोंक सहित कई लोग घायल हो गए। संजीव को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में भी उसे मृत घोषित कर दिया गया।